नयी दिल्ली, 23 अगस्त (ए) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंद्रयान-3 की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और मिशन में शामिल सभी लोगों को बुधवार को बधाई दी और कहा कि यह एक अविस्मरणीय क्षण है तथा वैज्ञानिकों ने इतिहास रचकर भारत को गौरवान्वित किया है।.
