चाचा ने किया पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश बदायूं
Spread the love

बदायूं (उप्र), सात अक्टूबर (एएनएस )। जिले में हजरतपुर क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की एक बच्ची से उसके चाचा ने बलात्कार किया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को बताया कि हजरतपुर थाना इलाके के एक गांव में पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी कि तभी उसके पिता का चचेरा भाई उसे एक खाली मकान में ले गया और दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद बच्ची को आरोपी गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।