नयी दिल्ली: आठ मार्च (ए
) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर 27 वर्षीय एक ‘कलेक्शन एजेंट’ से नकदी से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पीड़ित अविनाश ओल्ड सीलमपुर का निवासी है और चांदनी चौक क्षेत्र में एक कबाड़ व्यवसायी के लिए ‘कलेक्शन एजेंट’ के रूप में काम करता है।