चुनाव की प्रक्रिया हर भारतीय के लिए गौरव का विषय:पीएम मोदी

राष्ट्रीय
Spread the love

नई दिल्ली,11 नवम्बर एएनएस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव में की जीत के जश्न के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है।

प्रधानमंत्री ने कहा, मैं इस महान देश की महान जनता का आभार जताता हूं। यह धन्यवाद इसलिए क्योंकि लोकतंत्र के इस पर्व को हम सभी ने बहुत उत्साह से मनाया।

प्रधानमंत्री ने कहा, जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद। लोकतंत्र के पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। हमारी चुनाव प्रक्रिया देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में जनता ने हिंसा, गड़बड़ी और कोरोना के चलते कम मतदान जैसी सारी नकारात्मक आशंकाओं को खारिज कर दिया।

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कल जो नतीजे आए, उन्होंने साबित कर दिया कि आप काम करेंगे तो लोगों से आपको भरपूर आशीर्वाद भी मिलेगा। आप खुद को समर्पित करेंगे, चौबीसों घंटे देश के विकास के बारे में सोचेंगे तो आपको नतीजे मिलेंगे। देश की जनता आपकी मेहनत देख रही है। आपकी तपस्या को देख रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनता को सबसे ज्यादा भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर है। हम देश के लोगों के हित का काम करते हैं। भाजपा देश के हर वर्ग की जरूरत समझती है। भाजपा दलितों और शोषितों की आवाज है। हम देश को आगे ले जाने वाला हर काम करेंगे। भाजपा पर जनता का भरोसा मेरे लिए, देश के प्रधान सेवक के लिए बहुत बड़ी पूंजी है