बेंगलुरु: 12 सितंबर (ए) फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ है कि दुष्कर्म के मामले में सजायाफ्ता पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की जेल कोठरी से जब्त किए गए मोबाइल फोन में कई अश्लील वीडियो थे, जबकि पेन ड्राइव में फिल्में और वेब सीरीज थीं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त को परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार के सिक्योरिटी डिवीजन की बैरकों की औचक तलाशी के दौरान जो चीजें ज़ब्त की गई थीं, उन्हें बाद में फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था।