कन्नौज (उप्र): 12 सितंबर (ए) कन्नौज जिले के सदर कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को बलही गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमरीपुर निवासी जीतू (22) और टिंकू (20) के रूप में हुई।
