जो भारत तोड़ने के लिए जिम्‍मेदार, वह भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं : उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ, तीन जनवरी (ए) उत्तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ”जो भारत को तोड़ने के जिम्मेदार हैं, जिनकी नीतियों ने समाज को तोड़ा, जिन्होंने जातिवाद, परिवारवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद को बढ़ावा दिया, वे आज भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं।”.

पाठक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ”जिनका इतिहास भारत को तोड़ने का रहा है, जिन्होंने देश में लोकतंत्र को कमजोर करने काम किया वे भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहें है।”.