झारखंड में माओवादी गिरफ्तार

झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम
Spread the love

पश्चिमी सिंहभूम, 24 नवंबर (ए) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में एक माओवादी को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कई आपराधिक वारदातों में वांछित सोमा अंगारिया (30) को गोइलकेरा पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र के बीरबल टोला से सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि अंगारिया ने अपने विरुद्ध दर्ज कुछ आपराधिक मामलों में संलिप्तता की बात स्वीकार की है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से माओवादी पोस्टर और बैनर बरामद किये गए हैं।