रोपवे ट्रॉली हादसे में एक महिला की मौत, सात लोग घायल

छत्तीसगढ़ महासमुंद
Spread the love

महासमुंद (छत्तीसगढ़): 22 मार्च (ए) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रविवार को पहाड़ी पर स्थित मंदिर से नीचे उतर रही रोपवे ट्रॉली अचानक हादसे का शिकार हो गई जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 10 बजे के आसपास उस समय की है जब आठ श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर के आधार स्थल की ओर उतर रही ट्रॉली का केबल अचानक टूट गयी, जिससे वह नियंत्रण खो बैठी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा खल्लारी माता मंदिर के पास हुआ, जहां नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे।इस हादसे में रायपुर निवासी 28 वर्षीय आयुषी सातकार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य सात लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और रोपवे सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।