तकनीकी गड़बड़ी के कारण एअर इंडिया की मुंबई से कालीकट जाने वाली उड़ान में तीन घंटे की देरी

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई, 20 नवंबर (ए) मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कालीकट जाने वाली एअर इंडिया की एक उड़ान में रविवार को तकनीकी खराबी के कारण तीन घंटे से अधिक की देरी हुई।.

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि जब विमान को गड़बड़ी के बाद टर्मिनस से वापस लाया गया, उस समय उसमें 114 यात्री सवार थे।.18 नवंबर को इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था. जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 156 यात्रियों को लेकर सुबह 10:05 मिनट पर कोलकाता एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी. फ्लाइट के उड़ान भरते ही उसमें तकनीकी खराबी का पता चल गया था।