त्रिपुरा विस चुनाव : शुरुआती रुझान में भाजपा 27 और वाम-कांग्रेस गठबंधन 18 सीटों पर आगे

राष्ट्रीय
Spread the love

अगरतला, दो मार्च (ए) त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद, बृहस्पतिवार को सुबह से जारी मतणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 सीटों पर आगे चल रही है।.

निर्वाचन आयोग के आकंड़ों के अनुसार, कांग्रेस छह सीट पर और उसकी सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 12 सीटों पर आगे है। पूर्व शाही वंशज प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा द्वारा बनाई गई नयी पार्टी टिपरा मोठा भी 12 सीटों पर आगे है।.