चंडीगढ़: 10 नवंबर (ए) फरीदाबाद के सेक्टर-आठ पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी आग्नेयास्त्रों की चोरी का हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग (एचएचआरसी) ने सख्त संज्ञान लेते हुए राज्य भर के सभी पुलिस थानों के मालखानों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।
आयोग के दो नवंबर के आदेश में इसकी सदस्य दीप भाटिया ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को इस चोरी के मद्देनजर हथियारों की सुरक्षित अभिरक्षा, पुलिस मालखानों तक पहुंच और पर्यवेक्षण प्रणाली की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।
