दशहरा रैली में सीएम उध्दव ठाकरे की दहाड़, बोले- हिम्मत है, तो सरकार गिराकर दिखाइए

राष्ट्रीय
Spread the love


मुंबई , 25 अक्टूबर एएनएस। मुंबई में दशहरा के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी की वार्षिक रैली को संबोधित करते हुए आज कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बने एक साल हो गया है। ठाकरे ने कहा, ‘जिस दिन मैं मुख्यमंत्री बना था, उसी दिन से कहा जा रहा था कि देखना महाराष्ट्र सरकार चलेगी नहीं, गिर जाएगी। मैं उन लोगों को चुनौती देता हूं और मैं उन लोगों से कहता हूं कि अगर आप में हिम्मत है, तो आगे आइए और हमारी सरकार को गिरा कर दिखाइए।”
मुंबई में दशहरा रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यहां सब कुछ ‘महा’ है, जैसे- महा अगाड़ी, महाराष्ट्र आदि। अगर यह ‘महा’ दिल्ली की ओर बढ़ता है, तो आश्चर्यचकित न हों। उन्होंने आगे कहा कि मैंने पिछले साल कहा था कि अगला मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा और देखिए यह हो रहा है। 
इससे पहले, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन (एमवीए) के सहयोगी वर्ष 2022 में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का चुनाव एक साथ लड़ेंगे। इस गठबंधन में शिवसेना के अलावा राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने एक समाचार चैनल से कहा कि महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ गठबंधन टिकने वाला है। गठबंधन के सभी सहयोगी बृहन्मुंबई नगर निगम के आगामी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे।इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि देश की वाणिज्यिक राजधानी का नगर निगम चुनाव गठबंधन ही जीतेगा।
शिवसेना शासित बीएमसी देश का सबसे धनी नागरिक निकाय है, जिसका सालाना बजट 33,400 करोड़ रुपये से अधिक है।राउत ने कहा कि शिवसेना की अगुवाई वाला गठबंधन महाराष्ट्र की राजधानी में नगर निगम चुनाव लड़ेगा और इसे जीतेगा। मुंबई में शिवसेना के अलावा और कौन जीत सकता है? एमवीए यहां स्थायी है।
बता दें कि बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 10 नगर निगमों और 27 जिला परिषदों तथा ग्राम पंचायतों के चुनाव 2022 में होने हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस सहित महा विकास अघडी (एमवीए) के साथी 2022 बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव एक साथ लड़ेंगे।