दिन दिहाड़े हत्या, सैलून गए युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला

राष्ट्रीय
Spread the love

मोगा,16 नवंबर (ए)। पंजाब में आज दिन दिहाड़े एक और नौजवान की हत्या हो गया। उक्त युवक अपने दोस्त के साथ सैलून गया था तभी जमीन विवाद को लेकर चल रही रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों को घायल अस्वथा में मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया और दूसरे का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मोगा के दोसांझ रोड स्थित एक निजी स्कूल की पार्किंग के पास 2 गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने 2 युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार और बल्ली को सिविल अस्पताल मोगा ले जाया गया जहां इलाज के दौरान रोहित कुमार की मौत हो गई। मृतक के भाई ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास अजीत नगर में 5 मरला का प्लॉट है, जिस पर नीता भाऊ नाम के शख्स का कब्जा है। नीता भाऊ से बार-बार कब्जा छोड़ने का अनुरोध किया गया था। आखिरी बार वह अपनी मां के साथ करीब 10 दिन पहले आया था और उसको प्लॉट खाली करने को कहा था, जिस पर वे राजी हो गए और जमीन खाली कर दी। आज नीता ने अपने 10-12 साथियों के साथ रोहित कुमार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। सैलून मालिक के मुताबिक घटना उसकी दुकान से कुछ ही दूरी पर हुई। जमीन विवाद को लेकर 10-12 युवकों ने 2 युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना की जानकारी होने पर वे मौके पर पहुंचे और घायलों को मोटरसाइकिल से सिविल अस्पताल ले गए। डी.एस.पी. सिटी और एस.एच.ओ. सिटी दलजीत सिंह द्वारा मौके पर पहुंच कर घटना क जायजा लिया गया। उन्होंने अस्पताल में घायल के बयान और मृतक के परिवारिक मैंबरों से बातचीत की। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।