दिल्ली का झपटमार मुंबई में गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई, 27 अक्टूबर (ए) मुंबई पुलिस ने शहर में चेन झपटमारी की घटना के सिलसिले में दिल्ली के एक झपटमार को गिरफ्तार किया है। उसने नवरात्रों के दौरान महिलाओं को निशाना बनाने के लिए यहां अंधेरी में 10 दिन के लिए एक घर किराये पर लिया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एक महिला ने चेन झपटने का मामला दर्ज कराया था और पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक का पता लगाने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी क्लिप खंगाली। इसके बाद राजेश उर्फ विजय खिच्चड़ (32) और उसके साथी को दबोच लिया गया।

उन्होंने बताया कि बाइक खिच्चड़ के साथी रवि बागड़ी के एक रिश्तेदार की थी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। खिच्चड़ के खिलाफ दिल्ली में झपटमारी और लूट के 80 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

मलाड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में मालूम चला कि वह 14 अक्टूबर को मुंबई आया था और उसने अंधेरी के आनंद नगर में एक घर किराये पर लिया था ताकि वह नवरात्रों के दौरान महिलाओं को लूट सके।