दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (एएनएस ) राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में शनिवार शाम को बारिश हुई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शहर में मौसम के आधिकारिक आंकड़े देने वाली सफदरजंग वेधशाला में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लोधी रोड पर 2.4 मिलीमीटर और रिज पर 1.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

पालम और आया नगर में बारिश नहीं हुई।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।