दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र में इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: सात अक्टूबर (ए) राष्ट्रीय राजधानी में शाहदरा जिले में बुधवार को चार मंजिला एक इमारत ढह गई, जिससे आसपास के दो-तीन घर इसके मलबे में दब गए और इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने कहा कि घटना के संबंध में अपराह्न 3.30 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों के साथ एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। दिल्ली पुलिस, नगर निकाय के अधिकारी और नागरिक रक्षा कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे और खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।अधिकारी ने कहा कि इसके बाद दमकल की गाड़ियों के साथ एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।