दिल्ली में ईद पर मस्जिदों एवं ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई, लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (ए) दिल्ली में ईद-उल-फित्र का जश्न शनिवार सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा करने के बाद शुरू हुआ।.

ऐतिहासिक जामा मस्जिद में सुबह करीब साढ़े छह बजे भारी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। ईद की विशेष नमाज के लिए फतेहपुरी मस्जिद, ईदगाह और सुनहरी मस्जिद में काफी भीड़ उमड़ी।.