नयी दिल्ली: 14 नवंबर (ए) दिल्ली में बृहस्पतिवार की शाम ठंडी हवाएं चलीं और कोहरे की मोटी चादर छाई रही जिससे दृश्यता कम हो गई और सर्दी बढ़ गई। राजधानी में इस मौसम का अब तक का दूसरा सबसे कम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है।
