नई दिल्ली, 09 मई (ए )। देश में कोरोना की दूसरी लहर नें चिंता बढ़ा दी है। इस दौरान देश में पांचवीं बार चार लाख से ज्यादा कोरोना के मामले आए हैं।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,03,738 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,22,96,414 हुई। 4,092 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,42,362 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,36,648 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,83,17,404 है।