कोल्लम (केरलम): एक नवंबर (ए) केरलम में कोल्लम जिले के ओचिरा में प्रार्थना के जरिए बीमारी ठीक करने के बहाने 16 वर्षीय लड़की का कई बार यौन शोषण करने के आरोप में एक व्लॉगर एवं इस्लामिक अकादमी के निदेशक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद नियास जौहरी (34) के रूप में हुई है। वह ओचिरा स्थित हबीबिया इस्लामिक अकादमी का निदेशक है और अलप्पुझा जिले के देवीकुलंगरा का रहने वाला है।
