पटना: एक नवंबर (ए) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पिछले साल दर्ज की गई प्राथमिकी के सिलसिले में रविवार को कांग्रेस की बिहार इकाई के एक पदाधिकारी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है।
पार्टी पदाधिकारी, जिनका मोबाइल नंबर कांग्रेस की प्रदेश इकाई के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल के साथ पंजीकृत है, को 5 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की ‘काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट’ के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है।
