दिल्ली में सुहावना मौसम, छाए रहे बादल

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (ए)राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह मौसम ठंडा और सुहावना रहा। शहर में सुबह का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में बारिश नहीं हुई है।

मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत था। शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

शनिवार को शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35.6 डिग्री और 25.2 डिग्री था।