दिल्ली में हुई हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (ए) दिल्ली में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 15 जनवरी से शहर में शीतलहर के वापस लौटने का अनुमान जताया है।.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 73 फीसदी रही।.