देश में दशहरा आज, विसर्जन कल

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 25 अक्टूबर एएनएस। हिंदुओं के सबसे खास त्योहारों में से एक विजयादशमी पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ आज मनाई जा रही है। हिंदू धर्म के विक्रम सम्वत कैलेंडर में दशहरा का त्योहार आश्विन माह की दशमी को आता है। इस साल दशहरा रविवार यानी आज मनाया जा रहा है। इस दिन श्री राम ने लंका के रावण का वध किया था, जिसके दस सिर थे, इसलिए इस दिन को दशहरा कहा जाता है।
इस साल दशहरा का त्योहार 25 अक्तूबर 2020 को है और कई जगहों पर 26 को भी मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य तुला राशि और चंद्रमा मकर राशि में होगा। धनिष्ठा नक्षत्र भी इसी दिन रहेगा। दीवाली से ठीक 20 दिन पहले दशहरा का पर्व आता है। इस साल दशमी 26 अक्तूबर को मनाई जाएगी जबकि दशहरा 25 अक्तूबर रविवार को है।