दो साल बाद प्रेमी के घर से बरामद हुआ प्रेमिका का शव

राष्ट्रीय
Spread the love

फिरोजाबाद,09 अक्टूबर (ए)। यूपी के फिरोजाबाद में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसका शव अपने घर में दफना दिया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से परिवार के साथ फरार हो गया। पिछले दो साल से पुलिस युवक और उसकी प्रेमिका की तलाश कर रही थी। शनिवार को आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रेमिका के शव को उसके घर से बरामद किया। आरोपी ने बताया कि उसने दो साल पहले ही प्रेमिका की हत्या कर शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया था। जो कंकाल में तब्दील हो गया। गड्ढा खुदवाकर कंकाल बाहर निकाला गया। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव कीठौत निवासी खुशबू (20) के प्रेम संबंध गांव के ही गौरव (25) से हो गए थे। खुशबू गौरव के साथ रहना चाहती थी। लेकिन गौरव उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं था। 20 नवंबर 2020 को खुशबू अपने घर से भागकर गौरव के पास पहुंच गई और उसे साथ रखने के लिए दबाव बनाने लगी। इस पर गौरव ने परिवार के साथ मिलकर उसकी हत्या दीपुलिस गौरव की तलाश करने का प्रयास करती रही, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि गौरव को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने परिवार के साथ खुशबू की हत्या कर शव घर के अंदर दफना दिया है। पुलिस ने गौरव की निशानदेही पर घर मे दफन शव बरामद कर लिया है.पुलिस ने गौरव और उसके पिता को अरेस्ट कर लिया है