नए रिकॉर्ड के साथ भाजपा की गुजरात में लगातार सातवीं जीत, कांग्रेस की झोली में हिमाचल

राष्ट्रीय
Spread the love

अहमदाबाद/शिमला, आठ दिसंबर (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्मे के दम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड सातवीं बार जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी और विपक्ष को पछाड़कर राज्य में अब तक का सबसे बड़ा बहुमत हासिल किया।.

भाजपा ने जहां मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य में “ऐतिहासिक” जीत के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया, वहीं वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में करीबी लड़ाई के बाद कांग्रेस से हार गई और पर्वतीय राज्य ने लगभग चार दशकों से चली आ रही उस परंपरा को बरकरार रखा, जिसमें वह भाजपा और कांग्रेस को बारी-बारी से सत्ता सुख प्रदान करता रहा है। .