बांदा (उप्र): 25
अप्रैल (ए) चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय वीडियो बनाने और फोटो खींच लेने से आहत दो किशोरियों ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी से जानकारी मिली कि 16-17 की दो किशोरियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया है।