नीतीश ने प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा पूरी करने की कोशिश की, भाजपा की पीठ में छुरा घोंपा : शाह

पूर्णिया बिहार
Spread the love

पूर्णिया (बिहार), 23 सितंबर (ए) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व सहयोगी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शुक्रवार को तीखा हमला किया और उन पर प्रधानमंत्री पद की अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश में कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ हाथ मिलाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया।.

उत्तर बिहार के पूर्णिया में आयोजित एक रैली में, शाह ने कहा कि कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की “जोड़ी” का 2024 के लोकसभा चुनावों में ‘सूपड़ा साफ’ हो जाएगा और एक साल बाद, भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव में अपने दम पर बहुमत हासिल करेगी।.