नेपाल में अवैध सोना रखने के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

काठमांडू: सात जून (ए)।) नेपाल में एक भारतीय नागरिक को 274 ग्राम अवैध सोना लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के 31 वर्षीय महादेव सामंत को शुक्रवार को काठमांडू जा रही एक यात्री बस में सुरक्षा जांच के दौरान चंद्रगिरि नगर पालिका के नागधुंगा से गिरफ्तार किया गया।