नौजवानों का भविष्य उज्जवल करने के लिए काम कर रही है भाजपा सरकार: केशव मौर्या

उत्तर प्रदेश जौनपुर
Spread the love

जौनपुर,28 अक्टूबर एएनएस । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मल्हनी विधानसभा में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गुण्डो और माफियाओं के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान रूकने वाला नही है। केन्द्र में और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। दोनो सरकारे गरीब से गरीब व्यक्ति की जीवन में खुशहाली लाने के लिए और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। नव जवानो का भविष्य उज्ज्जल करने पर काम कर रही है। हमारी सरकार सबका साथ सबके विकास पर कार्य कर रही है।
सभा के बाद पत्रकारो से बातचीत में आज बसपा विधायको द्वारा बगावत किये जाने के सवाल पर कहा कि सपा,बसपा और कांग्रेस में फूट पड़ जाय बस भाजपा में न हो। सभा मे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने के सवाल पर कहा कि पहले पत्रकार पालन करें। उत्तर प्रदेश की जनता हमें 325 सीट तो दी पर मल्हनी विधानसभा गलती से छूट गई थी, और जो चीज छूट जाती है उसका खामियाजा हमें सुत समेत वापस करके चुकाना पड़ता है। मल्हनी की सीट आप हमे वापस करिए, मल्हनी में कमल खिलाइए तो यकीन मानिये मल्हनी में विकास की गंगा बहा देगें, उन्होंने आगे कहा कि कमल पर ही लक्ष्मी बैठकर आती है उत्तर प्रदेश सरकार मल्हनी विधानसभा के लिए खजाना खोल देंगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने तो मल्हनी की बेटी सीमा द्विवेदी को राज्य सभा के लिए प्रत्यासी घोषित कर दिया है और राज्य सभा मे जाने के लिये 39 विधायकों का समर्थन चाहिए और हमने आपके बेटी को राज्यसभा पहुंचाने का इंतजाम कर दिया है और अब आप लोग की बारी है कि आप एक विधायक हमें दे।