न्यायालय परिसर में हत्यारोपियों पर चली ताबड़तोड़ गोली,वकीलों ने एक आरोपी पकड़ा

उत्तर प्रदेश जौनपुर
Spread the love


जौनपुर,16 मई (ए)। यूपी के जौनपुर जिले के दीवानी न्यायालय में पेशी पर आए हत्या के आरोपित को एक युवक ने न्यायालय परिसर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में छह मई 2022 की शाम अंडे की दुकान पर अंडा खाने को लेकर हुए विवाद में ठकुरची गांव निवासी बादल यादव पहलवान व उतरगांवा निवासी अंकित यादव को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। जिला अस्पताल में बादल यादव की मौत हो गई थी।

पुलिस कस्टडी में गवाह को मारी गोली
हमले में दो लोगों को लगी गोली pic.twitter.com/jt3ckzijZF
— ARVIND YADUVANSHI 🇧🇾🚲🇧🇾 (@YaduvanshArvind) May 16, 2023

हत्या के इस मामले में सरैया निवासी मिथिलेश गिरी, कबिरूद्दीनपुर निवासी सूर्य प्रकाश राय सहित चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में बादल यादव का भाई श्रवण गवाह था। मंगलवार को 12 बजे चारों की सीजेएम के न्यायालय में पेशी रही। पुलिस चोरों आरोपितों को जेल से लाकर न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रही थी।

जौनपुर ब्रेकिंग
दीवानी न्यायालय में तीन बदमाशों ने मुल्जिम पर लक्ष्य साधकर गोली दागी, गोली लगने से मुल्जिम घायल हो गया। दो बदमाश फरार हो गये एक को वकीलों ने पकड़ लिया ! pic.twitter.com/pmgYPh0Q7C
— 🇮🇳🅰️🅿️🅿️ Party Jaunpur Uttar Pradesh 🇮🇳 (@ShahganjAap) May 16, 2023

इसी दौरान परिसर में ही श्रवण यादव ने आरोपितों पर फायर कर दिया। तीन गोली चलाई। एक मिस हो गई वहीं दूसरी गोली आरोपितों में से मिथिलेश गिरी के कंधे में लगी। वहीं तीसरे गोली हाथ को छूकर निकल गई। गोली चलते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
अतीक हत्याकांड जैसा मामला यूपी जौनपुर में
पेशी पर आए हत्या के आरोपियों पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोली@ArvindKejriwal @yadavakhilesh @MediaCellSP @INCUttarPradesh @INCIndia @JaunpurCongres1 @AAPUttarPradesh pic.twitter.com/nhk8DyS7AZ
— journalist danish (@d809067) May 16, 2023
इस दौरान अधिवक्ताओं सहित पेशी पर आए आरोपितों के स्वजन ने दौड़ाकर गोली मारने वाले श्रवण यादव को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे लोगों से छुड़ाकर कब्जे में ले लिया। वहीं गोली से घायल मिथिलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जिस हत्या के मामले में आरोपितों की पेशी थी उसी में श्रवण गवाह है। उसने गोली क्यों मारी इसकी जांच की जा रही है।