सीहोर (मप्र): छह मार्च (ए
) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने ही भतीजे और भतीजी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना सिद्धिकगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुरी गांव में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई, जब दोनों भाई-बहन परीक्षा देने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार शीतल और कुलदीप शुक्रवार सुबह घर से परीक्षा देने के लिए निकले थे। जैसे ही वे घर से कुछ दूरी पर पहुंचे, रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उसने दोनों पर लगातार लाठियों से वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से दोनों संभल भी नहीं सके और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि मृतकों की पहचान शीतल मालवीय (20) और उसके भाई कुलदीप मालवीय (19) के रूप में हुई है। दोनों जगदीश मालवीय के बच्चे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी हरिसिंह मालवीय और उसके बेटे ने कथित तौर पर परीक्षा केंद्र जा रहे दोनों भाई-बहन को रास्ते में रोक लिया और डंडों से हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि यह घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई है। मृतकों के पिता जगदीश मालवीय का कहना है कि आरोपी को पहले से जानकारी थी कि दोनों बच्चे उस दिन परीक्षा देने जाने वाले हैं। इसी वजह से वह सुबह से ही रास्ते में लठ लेकर घात लगाकर बैठा हुआ था।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीओपी दामोदर गुप्ता और सिद्दीकगंज थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस बीच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूंछ तांछ जारी है।