प्रधानमंत्री मोदी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए 30 अक्टूबर को करेंगे मिजोरम का दौरा

राष्ट्रीय
Spread the love

आइजोल, 21 अक्टूबर (ए) मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार के वास्ते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर को राज्य के ममित शहर का दौरा करेंगे। पार्टी के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।.

उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी राज्य में सात नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान में शामिल होंगे।.