फरीदाबाद: दो अप्रैल (ए)
) फरीदाबाद के रोशन नगर में 25 वर्षीय एक युवक की उसकी प्रेमिका के घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के जैतपुर के एकता विहार निवासी मानस राय के रूप में हुई है। उसने बताया कि हत्या के सिलसिले में एक नाबालिग समेत पांच लोगों को पकड़ा गया है।