हमारे कानून मंत्री अच्छे डांसर भी हैं: मोदी

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (ए) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कानून मंत्री किरेन रिजिजू के नृत्य कौशल की सराहना की। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी रिजिजू द्वारा एक वीडियो ट्विटर पर साझा करने के बाद आई, जिसमें वह पारंपरिक लोक संगीत पर थिरकते दिख रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने रिजिजू के सजोलंग लोगों के कजालंग गांव के दौरे के बारे में ट्विट को टैग करते हुए लिखा, ‘‘हमारे कानून मंत्री किरेन रिजिजू एक अच्छे डांसर भी हैं! अरुणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति को देखकर अच्छा लगा…’’

रिजिजू ने डांस करते हुए वीडियो के साथ अपने ट्विट में अरुणाचल प्रदेश के लोक गीतों और नृत्यों के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पारंपरिक आमोद-प्रमोद सजोलंग के लोगों का है। जब भी गांव में कोई मेहमान आता है तो यही वातावरण होता है। लोक गीत व नृत्य अरूणाचल प्रदेश के हर समुदाय की सुगंध है।’’