बंगाली हिंदुओं के खिलाफ पाकिस्तान के अत्याचारों को नरसंहार घोषित किया जाए : अमेरिकी सांसद

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: 22 मार्च (ए) अमेरिकी सांसद ग्रेग लैंड्समैन ने प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें मांग की गयी है कि पाकिस्तानी सेना और उसके सहयोगी संगठन जमात-ए-इस्लामी द्वारा 25 मार्च 1971 को बंगाली हिंदुओं के खिलाफ किए गए अत्याचारों को ‘‘युद्ध अपराध और नरसंहार’’ माना जाए।