बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

उत्तर प्रदेश बलिया
Spread the love

बलिया (उप्र): पांच अगस्त (ए) बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।

सिंह उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक थे। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बलिया की रसड़ा विधान सभा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। शोक संदेश में कहा कि उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।