बाढ़ की स्थिति से नाराज हरियाणा की महिला ने जजपा विधायक को ‘थप्पड़’ मारा

राष्ट्रीय
Spread the love

कैथल (हरियाणा), 13 जुलाई (ए) हरियाणा में एक महिला ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक ईश्वर सिंह को बुधवार को उस समय कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया, जब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र गहुला में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे।.

इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है।.