बिहार चुनाव का परिणाम केंद्र की भाजपा सरकार की नींव हिला देंगे : अखिलेश यादव

पूर्णिया बिहार
Spread the love

पूर्णिया: एक नवम्बर (ए)) समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की नींव हिला देंगे।

पूर्णिया जिले में महागठबंधन (इंडिया) उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि “जिस तरह उत्तर प्रदेश की जनता ने अवध में भाजपा को पराजित किया, उसी तरह बिहार की जनता मगध में भाजपा को हराएगी।”