बिहार विस चुनाव के लिए लालू यादव का नया नारा: उठो बिहारी, करो तैयारी…

पटना बिहार
Spread the love


पटना, 25 सितम्बर एएनएस।बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज बिहार की जनता से नये नारे के जरिए बदलाव का आह्वान किया है। उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह नारा जारी किया गया। लालू यादव ने लिखा है- उठो बिहारी, करो तैयारी। जनता का शासन अबकी बारी। बिहार में बदलाव होगा, अफसर राज खत्म होगा। अब जनता का राज होगा।
एक अन्य ट्वीट में राजद सुप्रीमो ने कृषि बिल को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि किसान के भले के लिए बिल, सच्चे दिल से बनता है। पूंजीपतियों के साथ डील से नहीं। गौरतलब है कि उनकी पार्टी ने शुक्रवार को इस बिल के विरोध में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।