बिहार चुनाव: टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 180 सीटें

बिहार
Spread the love

पटना,07 नवम्बर (एएनएस) । बिहार विधानसभा के चुनाव संपन्न हो जाने के बाद मतगणना से पूर्व विभिन्न एजेंसियों द्वारा किये गए आंकलन व एग्जिट पोल में सरकार बनाने का दावा किया गया है।इस क्रम में न्यूज 18 और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 180 सीटें मिल सकती हैं तो एनडीए 55 सीटों पर सिमट सकती है, अन्य के खाते में 8 सीटें जात सकती हैं। टाइम्स नाउ-सी वोटर के मुताबिक, आरजेडी 120 सीटें जीत सकती है तो एनडीए के खाते में 116 सीटें आ सकती हैं। लोजपा को एक सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। न्यूज 18 और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 180 सीटें मिल सकती हैं तो एनडीए 55 सीटों पर सिमट सकती है, अन्य के खाते में 8 सीटें जात सकती हैं।

रिपब्लिक जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में महागठबंधन की सरकार बन सकती है। एनडीए को 37-39 फीसदी वोट के साथ 91-117 सीटें मिल सकती हैं तो महागठबंधन 40-43 फीसदी वोट शेयर के साथ 118-138 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। लोजपा को 7-9 फीसदी वोट और 5-8 सीटों पर जीत के साथ संतोष करना होगा। अन्य को 11-14 वोट मिलेंगे तो 3-6 सीटों पर जीत हासिल होगी।

बिहार

Channel/Agencyजेडीयू+आरजेडी+लोजपाअन्य
जन की बात91-117118-1385-83-6
एबीपी-सी वोटर104-128108-1311-34-8
न्यूज 18- टुडेज चाणक्या551808
इंडिया टुडे-एक्सिस69-91139-16103-056-10