बिहार में महागठबंधन की बनेगी सरकार : राजद

पटना बिहार
Spread the love

पटना, 10 नवंबर (ए) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मंगलवार को दावा किया कि पूरे बिहार से उसके उम्मीदवारों एवं कार्यकर्ताओं से मिली रिपोर्ट से साफ है कि इस चुनाव में महागठबंधन जीत हासिल कर रही है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, राजग बहुमत की ओर बढ़ रही है, जबकि राजद की अगुवाई वाला महागठबंधन पीछे चल रहा है।

राजद ने ट्वीट किया, ‘‘हम सभी क्षेत्रों के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से संपर्क में है और सभी जिलों से प्राप्त सूचना हमारे पक्ष में है। देर रात तक गणना होगी। महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है। बिहार ने बदलाव कर दिया है। सभी प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंट मतगणना पूरी होने तक काउंटिंग हॉल में बने रहें।’’

उसने कहा,‘‘ हमारे पास उपजब्ध ताजा आंकड़े के अनुसार, अभी हम 84 सीटों पर आगे हैं। कई जगह पोस्टल वोटिंग की अभी गिनती नहीं हुई है। आप अंतिम समय तक डटे रहिए। उदाहरण दे रहे हैं जैसे महनार में 12 हज़ार, फतुहा में 14 हज़ार और सूर्यगढ़ा में 10 हज़ार से हम बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन टीवी पर पीछे दिखा रहा है।’’

भाषा हक हक दिलीप दिलीप 1011 1813 पटना जसजस आवश्यक .भोपाल प्रादे 161 खबर उपचुनाव मप्र परिणाम चार खबर उपचुनाव मप्र परिणाम चार बदनावार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह पटेल को 32,133 मतों से पराजित किया।

अनूपपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह को 34,864 मतों से पराजित किया।

नेपानगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर ने कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन पटेल को 26,340 मतों से हराया।