भाजपा, कांग्रेस दोनों पार्टियों ने लोगों को धोखा दिया : बसपा प्रमुख मायावती

मध्य प्रदेश रीवा
Spread the love

रीवा (मध्य प्रदेश): 19 अप्रैल (ए) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन से दूर है क्योंकि दोनों ने नागरिकों को धोखा दिया है।

यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यह भी दावा किया कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की गई तो भाजपा लोकसभा चुनाव में बड़ा संघर्ष करना होगा।उन्होंने कहा, ‘बसपा ने भाजपा या कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया क्योंकि इन दोनों पार्टियों ने लोगों को धोखा दिया है। दोनों के घोषणापत्र कमजोर हैं। हम लोकसभा चुनाव दलितों, आदिवासियों, अन्य पिछड़े वर्गों और मुसलमानों की ताकत पर भरोसा कर लड़ रहे हैं।’उन्होंने कहा, ‘आजादी के बाद कांग्रेस ने देश और राज्यों पर जातिवादी और पूंजीवादी दृष्टिकोण से शासन किया। उस पार्टी की कथनी और करनी मेल नहीं खाती थी।’मायावती ने यह भी कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में जीत के लिए संघर्ष करेगी क्योंकि उसने वादे पूरे नहीं किये हैं।उन्होंने आरोप लगाया, ‘उनकी एक-चौथाई गारंटी भी लागू नहीं की गई है। अगर चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाएं और ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की जाए तो भाजपा आसानी से चुनाव नहीं जीत पाएगी।’