भाजपा के लिए मध्यपदेश से भी बड़ी प्रयोगशाला बन गया है महाराष्ट्र : अखिलेश

राष्ट्रीय
Spread the love

लखनऊ, दो जुलाई (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए मध्य प्रदेश की तुलना में महाराष्ट्र ज्यादा ‘बड़ी प्रयोगशाला’ बनकर उभरा है।.

अखिलेश ने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा, “महाराष्ट्र में जो कुछ भी हो रहा है…मध्यप्रदेश पहले भाजपा की प्रयोगशाला थी। महाराष्ट्र उससे भी बड़ी प्रयोगशाला बन गया है। आप इसे 2024 के लोकसभा चुनाव तक देखेंगे। भाजपा कई नए प्रयोग करेगी, क्योंकि उसे सत्ता में रहना है। उसे सत्ता से बाहर नहीं जाना है।