जयपुर, 22 फरवरी (ए) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुडुचेरी में कांग्रेस नीत सरकार की विश्वासमत में हार और मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के इस्तीफे के राजनीतिक घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने पुडुचेरी सरकार गिराने के लिये अनैतिक तरीके अपनाने का भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा पार्टी इन तौर तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।
