भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या,एक घायल

झारखण्ड रांची
Spread the love


रांची,22 सितम्बर (ए)। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा की यहाँ बुधवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं भाजपा नेता राज किशोर भी इस घटना में घायल हो गए।
अपराधियों ने इस वारदात को बुधवार की शाम तब अंजाम दिया जब जीतराम ओरमांझी के चुटुपालु स्थित एक होटल बैठकर राजकिशोर के साथ चाय पी रहे थे। इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से रांची की तरफ भाग निकले। मृतक जीतराम ओरमांझी के पुंदाग गांव के रहने वाले थे। उनका पुंदाग में एक होटल भी है।
जानकारी के अनुसार एक कार्यक्रम से लौटकर जीतराम अपने दोस्त राजकिशोर के साथ पालू स्थित आर्यन होटल में बैठे हुए थे। दोनो चाय पी रहे थे। इसी दौरान बाइक पर दो अपराधी पहुंचे। एक अपराधी एनएच के दूसरे तरफ बाइक लेकर खड़ा था। दूसरा अपराधी रास्ता पार कर होटल में बैठे जीतराम के पास पहुंचा औऱ पीछे से फायरिंग कर दी। गोली जीतराम के गर्दन से होते हुए छाती से निकली, जो राजकिशोर के अंगुली में लगी। इसके बाद अपराधी दौड़ते हुए रास्ता पार किया और बाइक में बैठकर अपने साथी के साथ रांची की तरफ भाग निकला।
होटल में मौजूद अन्य लोगों ने आनन-फानन में दोनो को मेदांता अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जीतराम को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, डीएसपी और ओरमांझी थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अर्जुन मुंडा, भाजपा के संगठन मंत्री धर्म पाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,  पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, सहीत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मेदांता अस्पताल पहुंचे। भाजपा नेता की हत्या को लेकर भाजपाइयों में काफी आक्रोश था