भाजपा ने अपने विधायक चौधरी बाबूलाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: पांच मई (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने रविवार को फतेहपुर सीकरी के पार्टी विधायक चौधरी बाबूलाल को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। बाबूलाल चौधरी पर फतेहपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के अधिकृत उम्मीदवार राजकुमार चाहर के खिलाफ अपने पुत्र रामेश्वर चौधरी को निर्दल चुनाव लड़ाने का आरोप है। फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट से अपने बेटे को निर्दलीय चुनाव लड़ाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक को कारण बताओ नोटिस दिया है। चौधरी बाबूलाल को 6 मई तक जवाब देना है।भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को टिकट दिए जाने का विरोध किया था। विरोध में उन्होंने अपने बेटे रामेश्वर चौधरी को निर्दलीय चुनाव लड़ाने का फैसला लिया।