भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह का हुआ निधन,राहुल अस्पताल पहुँचे

राष्ट्रीय
Spread the love

चंडीगढ़ ,-फगवाडा 14 जनवरी (ए) । कांग्रेस नेता एवं जलंधर से सांसद संतोख चौधरी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद शनिवार को निधन हो गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने यह जानकारी दी।.चौधरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में फिल्लौर में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे।.

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उन्हें हार्ट अटैक आया है और उनका निधन हो गया है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें फगवाड़ा अस्पताल ले जाया गया था।