भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकटों से हराया

खेल
Spread the love

भारत ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 91 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 4 गेंद शेष रहते ये मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। 91 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआती ओवरों में कई छक्के लगाकर टीम को शानदार शुरुआत दी। भारत का पहला विकेट केएल राहुल के रूप में तीसरे ओवर में लगा। राहुल 6 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 6 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार बिना खाता खोले आउट हुए। हार्दिक 9 गेंद में 9 रन बना सके। आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक ने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।